धीरे-धीरे करवट बदल रहा मौसम दिन गर्म तो रात होंगी ठंडी

जबलपुर यश भारत। मौसम के मिजाज में धीरे-धीरे परिवर्तन दिखाई देने लगा है जिसके कारण जहां दिन में मौसम गर्म रहता है तो शाम ढलने के बाद हल्की ठंडक महसूस होने लगी है जो दिनों दिन और बढ़ने वाली है। इस तरह की जानकारी स्थानीय मौसम कार्यालय के प्रभारी डी के तिवारी के द्वारा दी गई है। श्री तिवारी के अनुसार आसमान पर जो बादलों की आवाजाही है वह पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण है। एक-दो दिन में बादल छट जाएंगे। फिलहाल बारिश की संभावना भी नहीं है।आमतौर पर अक्टूबर के महीने में मौसम कुछ इसी तरह रहता है दिन गर्म रहते हैं तो रात में ठंडक बढ़ जाती है।दक्षिण-पश्चिम मानसून बीते 7 दिनों की बात करें तो रविवार 5 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32.02 तथा न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वही 6 अक्टूबर को अधिकतम 31.4 और न्यूनतम 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रहा। 7 अक्टूबर को अधिकतम 32.02 न्यूनतम 22.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ 8 अक्टूबर को अधिकतम 32.02 और न्यूनतम 21 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। 9 अक्टूबर को अधिकतम 31.4 न्यूनतम 22.6 डिग्री दर्ज किया गया। 10 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज किया गया। आज शनिवार को सुबह न्यूनतम तापमान 21.02 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। सबकी 30 सितंबर के बाद आज की तारीख तक 103 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। इसकी पूर्व दस अक्टूबर को मानसून मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों से और अधिक पीछे हट गया है।दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा अब 18.5° उत्तर अक्षांश / 72° पूर्व देशांतर, अलीबाग, अहिल्यानगर, अकोला, जबलपुर, वाराणसी, रक्सौल और 28° उत्तर अक्षांश / 86° पूर्व देशांतर से होकर गुजर रही है।आगामी 3–4 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के शेष भागों; पूरे झारखंड और छत्तीसगढ़; तथा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ भागों से भी दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।







