3 पुलिसकर्मी सस्पेंड : कार्रवाई नहीं करने के आरोप…

मंडला। पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी ने जुआ फड की शिकायत पर बम्हनी थाना पदस्थ तीन पुलिस कर्मियो को सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि पुलिस कर्मी की बीट पर यह खेल लंबे समय से चला आ रहा था। शिकायत के बाद भी बीट प्रभारियो के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया। यहां तक उन पर फड को संरक्षण देने के आरोप लगे।
शिकायत पर एसपी के द्वारा नैनपुर एसडीओपी को तस्दीक करने के निर्देश दिए। पिछले दिनो नैनपुर एसडीओपी की टीम ने बरबसपुर झाडूटोला में दबिश देकर जुआ पकड़ा।
इसके बाद एसपी के द्वारा बम्हनी थाना में पदस्थ एसआई अशोक राणा, एएसआई राम कृष्ण बघेल और हवलदार ओमप्रकाश उइके को सस्पेड कर दिया है। सम्बधितो के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई के लिए जांच जारी है। एएसपी शिवकुमार वर्मा ने बताया है कि जुआ व अन्य किसी तरह के क्राइम की शिकायत मिलने के बाद कोई भी पुलिस कर्मी कार्रवाई नहीं करता है या फिर सूचना नहीं देता है। उन पर कार्रवाई होना तय है। यह कार्रवाई बेहतर पुलिसिंग और जनता के बीच विश्वास कायम कर रही है।







