काठमांडू में मौत को छूकर लौटे 289 मुसाफिर: तुर्की एयरलाइंस के विमान के टायर में लगी आग

काठमांडू में मौत को छूकर लौटे 289 मुसाफिर: तुर्की एयरलाइंस के विमान के टायर में लगी आग
भोपाल, यश भारत।काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को एक बड़ी विमान त्रासदी टल गई। इस्तांबुल से आ रही तुर्की एयरलाइंस (TK 726) की फ्लाइट लैंडिंग के दौरान धू-धू कर जलने लगी। विमान के दाहिने टायर में लगी आग ने यात्रियों के बीच चीख-पुकार मचा दी, लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटी की मुस्तैदी से 278 यात्रियों और 11 क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
इमरजेंसी गेट से कूदे यात्री:
जैसे ही लैंडिंग गियर से धुएं का गुबार उठा, पायलट ने सूझबूझ दिखाई और विमान को रोका। फायर ब्रिगेड ने मिनटों में आग पर काबू पाया, वहीं यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए बाहर निकाला गया। सुरक्षित बचे यात्रियों में संयुक्त राष्ट्र (UN) के कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों की तकनीकी जांच जारी है।







