फर्जी आईएएस बनकर महिला डॉक्टर से 3 लाख की ठगी, वाराणसी से गिरफ्तार : जीवनसाथी डॉट कॉम के जरिए जाल, AI से बनाता था फर्जी तस्वीरें

गोटेगांवlनरसिंहपुर थाना कोतवाली पुलिस ने फर्जी आईएएस बनकर महिला चिकित्सक से ठगी करने वाले आरोपी संजय कुमार निवासी बभनौती, जिला भदोही, उत्तर प्रदेश को वाराणसी से गिरफ्तार किया है।

मामला क्या था
दिनांक 10.08.2026 को नरसिंहपुर निवासी महिला डॉक्टर ने शिकायत की थी। आरोपी ने जीवनसाथी डॉट कॉम पर संपर्क कर खुद को डॉक्टर और आईएएस अधिकारी बताया। उसने कहा कि उसने MBBS, MD, DM किया है और UPSC से मध्यप्रदेश कैडर मिला है। वर्तमान में जिला धार में SDM पद पर है और वरिष्ठ अधिकारियों से सीधे संपर्क है।
विश्वास जीतकर आरोपी ने सहायता करने के नाम पर महिला से लगभग 3 लाख रुपये ठग लिए।
ऐसे पकड़ा गया
SP डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई। तकनीकी साक्ष्यों और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच में खुलासा हुआ कि धार में इस नाम का कोई SDM नहीं है। इसके बाद टीम ने वाराणसी में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा।
ठगी का तरीका
1. AI तकनीक से फोटो एडिट कर खुद को उच्च अधिकारियों के साथ दिखाता था।
2. प्रशासनिक कार्यक्रमों और अधिकारियों की फोटो सोशल मीडिया पर डालकर रौब झाड़ता था।
3. गांव और परिजनों को भी खुद को SDM बताकर भ्रमित करता था।
फिलहाल आरोपी से बैंक खातों, मोबाइल और सोशल मीडिया की गहन जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने और लोगों से ठगी तो नहीं की।
नरसिंहपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मैट्रिमोनियल साइट या सोशल मीडिया पर मिले किसी भी व्यक्ति पर बिना पहचान जांचे विश्वास न करें। खुद को अधिकारी बताकर पैसे मांगने वालों की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या पुलिस को दें। सतर्क रहें – सुरक्षित रहें।







