दुबई में सतीश सनपाल पर बड़ी कार्रवाई, बैंक खाते और संपत्तियां फ्रीज
भारतीय एजेंसियों की भी है नजर

जबलपुर, यश भारत। भारतीय मूल के सतीश सनपाल के खिलाफ संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की वित्तीय खुफिया इकाई (FIU) ने उन पर सख्त कदम उठाते हुए उनके बैंक खातों, वित्तीय निवेशों और डिजिटल वॉलेट्स पर अस्थायी रोक लगा दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) की जांच के सिलसिले में की गई है। इसके तहत सतीश सनपाल के साथ-साथ उनकी पत्नी ताबिंदा और उनकी कंपनियों—जैसे ANAX Holding, ANAX Capital, और SSB Bazaar General Trading—से जुड़े खातों व लॉकर एक्सेस पर भी रोक लागू की गई है।
यह 30 दिनों का शुरुआती अस्थायी फ्रीज है, जिसके दौरान फंड के वैध स्रोतों के दस्तावेज मांगे गए हैं। आगे की वैधानिक प्रक्रिया जांच के नतीजों पर निर्भर करेगी।
भारतीय एजेंसियों की भी है नजर
भारत में भी समय-समय पर सतीश सनपाल का नाम वित्तीय अनियमितताओं और कथित सट्टा नेटवर्क से जुड़े मामलों की जांच के संदर्भ में सामने आता रहा है।। और सतपाल से जुड़े लोगों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में कार्यवाही भी होती रही है।इन सब के बीच, मई 2026 में दिल्ली हाईकोर्ट ने सतीश सनपाल को राहत देते हुए मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को उनके खिलाफ बिना पुष्टि के कोई भी भ्रामक या ‘भगोड़ा’ जैसे दावे वाले तथ्य प्रसारित करने पर रोक लगा दी थी लेकिन वित्तीय अनियमिताओं और अंतरराष्ट्रीय पैसों की लेनदेन को लेकर समय-समय पर सनपाल से जुड़े मामले सामने आते रहे और अब दुबई में कोई कार्यवाही के बाद फिर से कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई।







