जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

यश भारत, ब्रेकिंग….बरेला टोल नाके के पास भीषण सड़क हादसा, दो बाइक सवारों की मौत एक  घायल.. देखें वीडियो

तेज रफ्तार आइसर ने कार और बाइक को मारी सीधी टक्कर, बाइक सवारों को 200 मीटर तक घसीटा

जबलपुर, यश भारत। बरेला के टोल नाके के पास गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार आइसर वाहन ने कार और बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि आइसर की चपेट में आने के बाद बाइक सवार करीब 200 मीटर तक वाहन में फंसकर घसीटते चले गए। हादसे का मंजर देखकर मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल कार सवार को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है।
पुलिस ने आरोपी आइसर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button