जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

RDVV जबलपुर में हंगामा,अनशन के दौरान कुलगुरु के समर्थकों और छात्रों में हिंसक झड़प…देंखे ,वीडियो 

इस्तीफे की मांग को लेकर बढ़ा विवाद, हाथापाई और धक्का-मुक्की

जबलपुर ,यशभारत। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDVV) में बुधवार को प्रशासनिक भवन के सामने स्थिति उस समय बेकाबू हो गई, जब कर्मचारी संघ के क्रमिक अनशन के दौरान छात्रों और कुलगुरु प्रो. राजेश वर्मा के नजदीकी कर्मचारियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते पूरा परिसर नारेबाजी और धक्का-मुक्की से गूंज उठा। विश्वविद्यालय के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे थे

, जिनका समर्थन करने छात्र नेता भी पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कुलगुरु की शैक्षणिक योग्यता और न्यायालय में लंबित मामलों का हवाला देते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुलगुरु जब अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे, तो तनाव और बढ़ गया। वायरल वीडियो में कुलगुरु छात्रों की तरफ उंगली दिखाकर कुछ कहते दिख रहे हैं, तभी उनके समर्थकों ने छात्रों पर हमला कर दिया। वीडियो में एक कर्मचारी छात्र के पेट में लात मारता दिखाई दे रहा है।कैंपस में हुई इस हिंसा के बाद दोनों पक्ष शिकायत दर्ज कराने सिविल लाइन थाने पहुंचे हैं। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button