14 नवंबर को राहुल और लालू की पार्टियां पूरी तरह हो जाएंगी साफ,अमित शाह
‘राहुल ने छठी मइया का अपमान किया‘

14 नवंबर को राहुल और लालू की पार्टियां पूरी तरह हो जाएंगी साफ,अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को महागठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि 14 नवंबर को राहुल और लालू की पार्टियां पूरी तरह साफ हो जाएंगी। शिवहर की जनसभा में शाह ने कहा, “एनडीए फिर से बिहार में सरकार बनाएगा। महागठबंधन के पास न नेता है, न नीति है और न ही सीटों का पता। वहीं एनडीए के पाँचों दल पांडवों की तरह एकजुट होकर 243 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

शाह ने सीतामढ़ी में माँ सीता मंदिर के पुनर्विकास और वंदे भारत एक्सप्रेस की घोषणा की। उन्होंने कहा, “मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के दिन ही सीतामढ़ी-अयोध्या वंदे भारत ट्रेन शुरू होगी। अयोध्या आने वाले यात्री सीतामढ़ी भी आएँगे, इससे बिहार का पर्यटन खूब बढ़ेगा।”
‘राहुल ने छठी मइया का अपमान किया‘
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शाह बोले, “राहुल ने छठी मइया का अपमान किया है। जब-जब इन्होंने मोदी जी को गाली दी, जनता ने इन्हें हराया। इस बार मोदी के साथ छठी मइया का भी अपमान किया है। सीतामढ़ी की जनता 14 नवंबर को इसका जवाब देगी।” उन्होंने बताया कि कांग्रेस के 10 साल में बिहार को सिर्फ 2.80 लाख करोड़ मिले, जबकि मोदी सरकार के 11 साल में 18.70 लाख करोड़ दिए गए।
किसान सम्मान निधि को बढ़ाया गया
शाह ने किसानों को बड़ी सौगात देते हुए कहा, “किसान सम्मान निधि को 6,000 से बढ़ाकर 9,000 रुपये सालाना किया जाएगा। दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर के हवाई अड्डों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा।” बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा, परिणाम 14 नवंबर को आएगा।







