मध्य प्रदेशराज्य

दो सड़क हादसे: ट्रक पलटने से चालक-परिचालक की मौत, 4 घायल… क्षेत्र में हड़कंप

 

गोटेगांव/नरसिंहपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर शनिवार को कुछ घंटों के अंतराल में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने दहशत फैला दी। इन दुर्घटनाओं में जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दूसरी घटना में चार लोग घायल हो गए।

पहली दुर्घटना बरमान चौकी क्षेत्र के ग्राम सगरी के पास हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक में सवार चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।
वहीं दूसरी घटना ग्राम सगरी और बीतली के बीच हुई। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात ट्रक ने टवेरा वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टवेरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीछे बैठे दो लोग तो करीब 15 मिनट तक क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे रहे स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर उन्हें निकाला, वाहन में सवार चार लोगों को चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। ट्रक पलटने की घटना में मर्ग कायम कर कार्रवाई की जा रही है, जबकि टवेरा को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button