भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

बीना और आगासौद के बीच तीसरी लाइन जोड़ने का काम जारी, 16 अक्टूबर तक 20 ट्रेनें निरस्त

बीना और आगासौद के बीच तीसरी लाइन जोड़ने का काम जारी, 16 अक्टूबर तक 20 ट्रेनें निरस्त

भोपाल, यसभारत। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल अंतर्गत बीना एवं आगासौद स्टेशनों के मध्य तीसरी रेल लाइन जोड़ने और यार्ड रीमॉडलिंग का महत्वपूर्ण अधोसंरचना कार्य किया जा रहा है। प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते इस मार्ग से गुजरने वाली 20 यात्री ट्रेनों का परिचालन 16 अक्टूबर तक प्रभावित रहेगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा एवं सुरक्षित परिचालन के मद्देनजर विभिन्न तिथियों में ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया है।

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त:

ललितपुर–बीना मेमू (64618/64617): 06 से 15 अक्टूबर तक
बीना–कटनी मुड़वारा मेमू (61619/61620): 06 से 15 अक्टूबर तक
बीना–रूठियाई मेमू (61611/61612 एवं 61625/61626): 06 से 16 अक्टूबर तक
जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस (12192/12191): 06 से 15 अक्टूबर तक (12192 दिनांक 14 तक)
भोपाल–ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस (12197/12198): 06 से 15 अक्टूबर तक
भोपाल–दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस (22161/22162): 09 से 16 अक्टूबर तक (22161 दिनांक 15 तक)
ग्वालियर–एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस (11086): 09 अक्टूबर को
एसएमवीटी बेंगलुरु–ग्वालियर एक्सप्रेस (11085): 11 अक्टूबर को
रानी कमलापति–संतरागाछी हमसफर (22169/22170): 14 व 15 अक्टूबर को
भोपाल–खजुराहो महामना एक्सप्रेस (22163/22164): 15 अक्टूबर को

क्षमता और समयपालन में होगा सुधार
सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि यार्ड रीमॉडलिंग कार्य पूर्ण होने के बाद बीना और आगासौद स्टेशनों की परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। इससे ट्रेनों के आवागमन, ठहराव और समयपालन में सुधार होगा तथा भविष्य में बढ़ने वाले रेल यातायात का बेहतर प्रबंधन संभव हो सकेगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति जांचने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button