जबलपुरमध्य प्रदेश

वेयर हाउस का ताला तोडकर चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

1 लाख रूपये का चोरी का माल बरामद

जबलपुर,यशभारत। थाना पाटन अंतर्गत चौकी नुनसर क्षेत्र में एक वेयर हाउस का ताला तोडकर टैक्टर की बैटरी, कृषि उपकरण आदि चुराने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है इसके साथ ही पुलिस ने चुराया हुआ सामान खरीदने वाले कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से चुराया हुआ 1 लाख रूपये का सामान और चोरी का सामान बेचने से प्राप्त 20 हजार रूपये बरामद किये है।

पुलिस के मुताबिक़ 9 सितम्बर को रामदास पटेल ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसका ओम शिव नाम से वेयर हाउस नुनसर में कलारी के आगे पडरिया रोड पर है। वह घूमने के लिये नेपाल चला गया था जहॉ से 6-सितम्बर को वापस आने पर देखा कि वेयर हाउस के अंदर रखे 2 टैक्टर की बैटरियॉ, टैक्टर का अन्य सामान ,कृषि यंत्र की सामाग्री,सहित अन्य सामान गायब था। इसकी रिपोर्ट पर 450/25 धारा 305 ए बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये तो घटना स्थल के आसपास एक आटो खड़ा होने की फुटेज मिले जिसके आधार पर आटो को चिन्हित कर आटो चालक लकी साहू को पकडा गया जिसने पूछताछ पर ओमशिव वेयर हाउस का ताला तोडकर चोरी करना स्वीकार करते हुये चुराई हुई टैक्टरों की बैटरियॉ स्वयं रखना तथा शेष सामान माढ़ोताल तिराहा के पास मुख्तार अहमद कबाड़ी को बेचना बताया।

पुलिस ने आरोपी लकी साहू के कब्जे से चुराई हुई ट्रैक्टर की बैटरियां एवं घटना मे प्रयुक्त ऑटो को जप्त करते हुये माढोताल तिराहे के पास स्थित मुख्तार अहमद कबाड़ी के यहां दबिश दी जहॉ मुख्तार अहमद ने लकी साहू से सामान खरीदना स्वीकार करते हुये कुछ सामान को तुरंत बेच देना तथा शेष सामान स्वयं के पास होना बताया आरोपी की निशदेही पर चुराया हुआ अन्य समान सर्विस केबल सबमर्सिबल पंप मोटर स्टार्टर ट्रैक्टर के अन्य कई सामान कृषि संबंधी अन्य उपकरण कीमती लगभग 1 लाख रुपए के तथा बेच हुए सामान के 20 हजार रूपये नगद जप्त किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button