इंदौरउत्तर प्रदेशकटनीग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराजनीतिकराज्य

1.80 करोड़ की लागत से बनेगा गोराबाजार थाना का नया भवन, उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किया भूमिपूजन

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने गोराबाजार थाना के नए भवन की सौगात

1.80 करोड़ की लागत से बनेगा गोराबाजार थाना का नया भवन, उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किया भूमिपूजन

जबलपुर, उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने शनिवार को जबलपुर प्रवास के दौरान 1 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाले गोराबाजार पुलिस थाना के नए भवन का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, विधायक डॉ अभिलाष पांडे, विधायक संतोष वरकड़े, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, पूर्व मंत्री शरद जैन, सुभाष तिवारी रानू, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय उपस्थित रहे।

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने गोराबाजार थाना के नए भवन की सौगात पर क्षेत्रवासियों को बधाई दी और इसका श्रेय विधायक अशोक रोहाणी को दिया। उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण से पुलिस बल को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, जिससे कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और इसका सीधा लाभ नागरिकों को मिलेगा।

1765635786 WhatsApp Image 2025 12 13 at 7.47.28 PM (1)

उप मुख्यमंत्री ने पिछले दो वर्षों में प्रदेश में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश तेज गति से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वरदास रोहाणी का स्मरण करते हुए कहा कि जनता की सेवा का जो संकल्प उन्होंने लिया था, उसे आज उनके सुपुत्र अशोक रोहाणी आगे बढ़ा रहे हैं। देवड़ा ने केंट विधानसभा क्षेत्र में बाजारों और रहवासी इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने को सराहनीय पहल बताया और कहा कि इससे अपराध नियंत्रण में मदद मिल रही है।

उप मुख्यमंत्री ने विधायक अशोक रोहाणी को पुलिस बल की कमी दूर करने के लिए अपने स्तर पर प्रयास करने का आश्वासन भी दिया। साथ ही, सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर शहरवासियों को बधाई और नए वर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अशोक रोहाणी ने उप मुख्यमंत्री का केंट विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से स्वागत किया। उन्होंने गोराबाजार थाना के नए भवन की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के प्रति आभार व्यक्त किया। रोहाणी ने क्षेत्र के तेजी से हो रहे विस्तार को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की आवश्यकता बताई और सहयोग का आग्रह किया।

1765635793 WhatsApp Image 2025 12 13 at 7.47.28 PM

विधायक रोहाणी ने बताया कि केंट विधानसभा क्षेत्र के रहवासी क्षेत्रों, बाजारों और कॉलोनियों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर उन्हें थानों से जोड़ा गया है, जिससे सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। छोटी घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं की सूचना तुरंत मिलने से पुलिस की त्वरित कार्रवाई संभव हो रही है। उन्होंने बताया कि विधायक निधि और जनभागीदारी से यह कार्य सदर और रांझी से शुरू किया गया था, जिसे अब गोराबाजार क्षेत्र में भी विस्तार दिया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि पिछले दो वर्षों में जबलपुर जिले को 200 नए आरक्षक मिले हैं। ग्वारीघाट, गोहलपुर, भेड़ाघाट और अजाक थानों सहित पुलिस चौकी गौर को नए भवन मिले हैं, जबकि तिलवारा थाना भवन निर्माणाधीन है। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों के लिए 123 नए आवास बनाए जा रहे हैं तथा 364 आवास गृहों को स्वीकृति मिल चुकी है। कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक ने जबलपुर पुलिस की ओर से उप मुख्यमंत्री को भेड़ाघाट की सीनरी भेंट की। आभार प्रदर्शन उप पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button