मध्य प्रदेशराज्य

13 साल 6 माह वर्षीय नाबालिग के गर्भवती होने का मामला : आरोपी गिरफ्तार,पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

 

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है। लगभग 13 साल 6 माह वर्षीय किशोरी के करीब 4 से 5 माह की गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित किशोरी ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। शिकायत मिलने पर घंसौर पुलिस ने तत्काल जांच प्रारंभ करते हुए प्रकरण दर्ज किया। जांच के दौरान सामने आया कि किशोरी गर्भवती है और उसकी गर्भावस्था लगभग 4 से 5 माह की बताई जा रही है। मामले में करीब 50 वर्षीय एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है तथा उसके बयान दर्ज किए हैं। प्रारंभिक जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो (बाल लैंगिक अपराध संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया ने बताया कि नाबालिक उम्र 13 साल 6 माह की अपने माता- पिता के साथ थाने पर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की इसके माता पिता बाहर शहर में मजदूरी करने जाते है। यह अपने भाई बहन के साथ गाँव मे रहती है। गाँव में तीरथ यादव उम्र 50 साल का रहता है। जो पीछले वर्ष दीपावली के समय पीडिता को अकेला पा कर जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर धमकी दिया था। जब भी पीडिता को अकेला पाता तो पीडिता के साथ दुष्कर्म किया। डर के कारण पीडिता अपने माता- पिता और किसी को भी घटना की बात नही बताई। पीडिता के शरीर में बदलाव पेट बडा होते देख माता- पिता ने पीडिता को डॉक्टर से चैकअप करवाये। तब डॉक्टर साहब ने पीडिता को गर्भवती होना बताये। रिपोर्ट पर आरोपी तीरथ यादव के विरूध्द धाराः-64(2) (एम), 65(1),351(3) बीएनएस, 3 (1) (W) (i),3(2) (v) sc/st एक्ट 5 (एल)/6 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी, ने तत्काल टीम गठित कर आरोपी तीरथ यादव को गिरफ्तार करने निर्देश दिये जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय दीपक मिश्रा, एस डी ओ पी अपूर्व भलावी के मार्ग दर्शन में थाना घंसौर प्रभारी एल. एस. झारिया अपने स्टाफ आर, गोपाल यादव, आर. राजा पवार, आर लक्ष्मण उईके, आर भवन मरावी के साथ मामले की विवेचना करते हुये आरोपी तीरथ यादव उम्र 50 साल को गिरफ्तार कर माननीय विशेष न्यायालय सिवनी के समक्ष पेश कर आरोपी को सिवनी जेल मे भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button