देशमध्य प्रदेशराज्य

13 राज्यों में गवर्नर बदले, 9 में इसी साल चुनाव:राम मंदिर फैसले में शामिल जस्टिस नजीर आंध्र के गवर्नर, महाराष्ट्र में कोश्यारी की जगह बैस

केंद्र सरकार ने रविवार को 13 राज्यों में गवर्नर और उप-राज्यपाल बदले हैं। शिवाजी पर बयान देकर विवादों में आए महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह रमेश बैस महाराष्ट्र के गवर्नर बनाए गए हैं। वे अभी झारखंड के राज्यपाल थे। इसी साल जनवरी में सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हुए जस्टिस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का गवर्नर बनाया गया है। रिटायरमेंट के 40 दिन बाद राज्यपाल बनाए गए जस्टिस नजीर राम मंदिर, ट्रिपल तलाक जैसे मामलों में फैसला दे चुकी बेंच में शामिल थे।

जिन 13 राज्यों में गवर्नर और उप-राज्यपाल बनाए गए हैं, उनमें से 9 में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

इन राज्यों में भी राज्यपाल और उप-राज्यपाल बदले गए…

6 नाम जिन्हें सीधे राज्यपाल बनाया गया

राज्यपाल का नाम राज्य
लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक अरुणाचल प्रदेश
लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सिक्किम
सीपी राधाकृष्णन झारखंड
गुलाब चंद कटारिया असम
शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल प्रदेश
रिटायर्ड जस्टिस एस अब्दुल नजीर आंध्र प्रदेश

अब वे 7 नाम जिनका राज्य बदला

पहले कहां थे राज्यपाल/उपराज्यपाल का नाम नई नियुक्ति
झारखंड रमेश बैस महाराष्ट्र
मणिपुर एलए गणेशन नगालैंड
बिहार फागू चौहान मेघालय
हिमाचल प्रदेश राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर बिहार
आंध्रप्रदेश बिस्वा भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ अनुसुइया उइके मणिपुर
अरुणाचल प्रदेश रिटायर्ड ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा लद्दाख के उप-राज्यपाल

9 चुनावी राज्यों के गर्वनर बदले गए
इसी साल देश के 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। इनमें पूर्वोत्तर के चार राज्यों त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम में चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं, हिंदी बेल्ट के तीन बड़े राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में नवंबर में चुनाव होने हैं। दक्षिण के कर्नाटक और तेलंगाना में भी इसी साल चुनाव हैं। जम्मू-कश्मीर से अलग करके केंद्र शासित प्रदेश (UT) बनाए गए लद्दाख में उपराज्यपाल (LG) की नियुक्ति की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button