
सिविल लाइन पिता-पुत्र हत्याकांड
जबलपुर, यशभारत। सिविल लाइन पिता-पुत्र लौम ह्रर्षक हत्याकांड में पुलिस को चौकाने वाली जानकारियां मिल रही हैं। वहीं दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के एक दल दूसरे प्रांतों में भी रवाना हो गए है। कल तक की जानकारी के बाद कई महत्वपूर्ण सुराग पुलिस को मिल गए हैं। बहरहाल इन दोनों की गिरफ्तारी पुलिस जल्द ही कर सकती है।
उल्लेखनीय है कि 15 मार्च को मिलेनियम कॉलोनी में रेलवे कर्मचारी राजकुमार और उनके पुत्र की हत्या से शहर हतप्रभ रह गया था। जब यह पता चला की 14वर्षीय बालिका ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पिता और भाई की नृशंस कत्ल कर दिया है। सहसा लोगों ने एक पल के लिए विश्वास ही नहीं किया था पहले पुलिस भी यह मान रही थी की पाश्को एक्ट के आरोपी मुकुल सिंह ने इस घटना को अंजाम देकर बालिका की भी हत्या की होगी। लेकिन जब पुलिस गहराई तक प्रहुंची तो घर में दो ही शव मिले। तब भी पुलिस ने यह माना कि बालिका को वह भगाकर ले गया। जब वीडियो फुटेज और जो जानकारियां मिली उससे यह तय हो गया। ये पुत्री भी पिता-पुत्र की हत्या में अपने प्रेमी के साथ शामिल है।
पुलिस घटना की तह में जैसे-जैसे पहुंच रही है उससे पुलिस भी इस निष्कर्ष में पहुंच गई है कि अपने प्रेमी के जेल भेजने और उसके साथ मना करने से वह अपने पिता से ही नाराज हो गई थी जो जानकारियां हासिल हुई है। उसके मुताबिक वारदात के दो दिन पहले 13 तारीख को उक्त बालिका अपने प्रेमी के साथ स्कूटी से घर में बिना बताए घूमने गई थी। पुलिस ने यहां तक पता कर लिया है कि शहर के विभिन्न इलाकों में घूमने हुए भेड़ाघाट पहुंचे थे। इस बात से पुलिस यह मान रहीं है कि इन दोनों ने वारदात को अंजाम देने के लिए योजना बना ली थी। पुलिस का यह भी मानना है की युवक के साथ घूमने के कारण संभवत पिता ने उसे डांटा भी होगा। इन तमाम परिस्थितियों को देखते हुए, बालिका और उसके प्रेमी ने घटना को अंजाम दिया है। वहीं दूसरी और पुलिस ने गिरफ्तारी का जाल बिछाया है उससे दोनों आरोपी जल्द ही गिरफ्तार हो सकते हैं। जो जानकारी मिली उसके मुताबिक मुकुल पुलिस को झांसा देते हुए महाराष्ट्र तरफ निकल गया है। जहां पुलिस दल पहुंच गया है वहीं एक दल कटनी तरफ भी रवाना है।