मध्य प्रदेशराज्य

सोशल मीडिया से शिकार : नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1 लाख 15 हजार रुपए की ठगी, भोपाल से आरोपी गिरफ्तार

सागर l नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को मोतीनगर थाना पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया है। 

 

बताया जा रहा हैं कि आरोपी अमन इंस्टाग्राम पर युवती के नाम से फर्जी आईडी बनाकर खुद को नेताओं का खास बताता था। उसने महिला सुपरवाइजर की नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवती से 1 लाख 15 हजार रुपए ठग लिए थे। पुलिस आरोपी को सागर लाकर पूछताछ कर रही है।

 

 6 जनवरी को फरियादिया ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक फेक युवती की आईडी पर महिला सुपरवाइजर की वैकेंसी की स्टोरी डली थी। मैसेज करने पर सामने वाले ने भरोसा दिलाया कि नौकरी लग जाएगी, लेकिन 1 लाख रुपए देने पड़ेंगे। शर्त रखी गई कि पहले 10% और काम होने के बाद 90% रुपए देने होंगे। भरोसे में आकर 26 अप्रैल को पीड़िता ने 10 हजार रुपए भेज दिए। इसके बाद अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर कुल 1 लाख 15 हजार रुपए दे दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button