ग्वालियरlग्वालियर में सूदखोरों का तांडव सर चढ़कर बोल रहा है जिसका एक सनसनीखेज मामला उस वक्त सामने आया जब होटल मैनेजर का सूदखोरों अपहरण कर लियाl
होटल मैनेजर का अपहरण केवल इसलिए कर लिया, क्योंकि वह चक्रवृद्धि ब्याज नहीं चुका पा रहा था। आरोपियों ने उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। मैनेजर ने एक आरोपी की स्मार्ट वॉच से अपनी गर्लफ्रेंड को कॉल कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे। यह घटना कोटेश्वर मंदिर के पास की है।
पुलिस के दबाव के बाद आरोपियों ने होटल मैनेजर को छोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने बंधक बनाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मैनेजर ने आरोपियों से 2.90 लाख रुपए उधार लिए थे और अब तक 3.20 लाख रुपए चुका चुका है, इसके बावजूद सूदखोर चक्रवृद्धि ब्याज जोड़कर 6 लाख रुपए की मांग कर रहे थे।
शहर के उपनगर ग्वालियर स्थित कोटेश्वर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय सौरभ शर्मा हरिद्वार के होटल में कार्यरत हैं जिनका अपहरण किया गया था l
मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम गठित की। पुलिस ने हेमंत शर्मा उर्फ छोटू त्यागी को पकड़ा, जिसने सचिन त्यागी को कॉल कर सौरभ को छोड़ने के लिए कहा।
इसके बाद होटल मैनेजर को मुक्त करा लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला उधारी और अत्यधिक ब्याज वसूली से जुड़ा हुआ है।
बताया जा रहा है कि ब्याज पर पैसे देने के मामले में दो युवकों ने एक युवक को बंधक बनाया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
Back to top button