सुखसागर मेडिकल कॉलेज में वाइट-कोट सेरेमनी और चरक शपथ का आयोजन

जबलपुर। सुखसागर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में 2022-23 के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के दोनों सत्रों के छात्रों की वाइट-कोट सेरेमनी और चरक शपथ का आयोजन किया गया। दोनों सत्र के 300 छात्र इसका हिस्सा बने। कॉलेज और हॉस्पिटल के वरिष्ठ डॉक्टरों ने भावी डॉक्टरों को वाइट कोट पहनाया इस अवसर पर बोलते हुए मेडिकल यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति और सुखसागर मेडिकल कॉलेज के मेडिकल डिरेक्टर डॉ डी पी लोकवानी ने मेडिकल छात्रों से इस प्रोफेशन से जुड़ी चुनौतियों और जवाबदारियों के बारे में छात्रों को बताया। कॉलेज के डीन डॉ प्रदीप कसार ने चरक शपथ की व्यख्या करते हुए कहा कि वह पीडि़त मानवता के लिए काम करने का प्रोफेशन है और भविष्य में डॉ बन कर आप इसकी गरिमा बनाये रखें।
कार्यक्रम के अध्यक्ष और सुखसागर मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन डॉ—– पराशर ने छात्रों से कहा कि जब दर्द में कराहता व्यक्ति डॉक्टर को देखता है तो उसे वह भगवान का स्वरूप लगता है। इस लिए पीडि़त मानवता के प्रति हमारी जवाबदारी सबसे अधिक है और इस भूमिका में आने की तैयारी हमें पूरी गंभीरता से करना चाहिए। इस कार्यक्रम में सुखसागर मेडिकल कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर्स श्री अमनदीप खन्ना।रमनदीप खन्ना डॉ कवनीत खन्ना उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मेडिकल कॉलेज के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर कौस्तुभ वर्मा ने किया।







