सिवनी का 3 करोड़ हवाला कांड :एसडीओपी, थाना प्रभारी सहित 11 पर मामला दर्ज
सिवनी का 3 करोड़ हवाला कांड :एसडीओपी, थाना प्रभारी सहित 11 पर मामला दर्ज
सिवनी यश भारत lसिवनी में 3 करोड़ के हवाला मामले में फंसी पुलिस आप अपराधी बन गई है। इस प्रकरण में संदिग्ध आचरण में एसडीओपी, टीआई सहित 11 पुलिस कर्मियों का अब तक निलंबन हो चुका था। जिन पर आप अपराध पंजीबद्ध किया गया है। वहीं मामले में उच्च स्तरीय अधिकारियों की निगरानी में चल रही। हालाकि हवाला के 1.45 करोड़ रुपये बरामद होने के मामले में 11 अक्टूबर की देर रात लखनवाड़ा पुलिस थाना में तीन लोगों पर संगठित अपराध की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन 8-9 अक्टूबर की रात कार में फरियादी ने 2 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये होने की बात कही थी, जो सही है या नहीं अब तक की जांच में में यह बात खुलकर सामने नहीं आई है। इधर जबलपुर एएसपी आयुष गुप्ता 10 अक्टूबर से जबलपुर आइजी के निर्देशन में प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट तैयार करने में लगे हैं। वहीं कल 13 अक्टूबर की दोपहर सिवनी पुलिस कंट्रोल में जबलपुर आइजी प्रमोद वर्मा, छिंदवाड़ा डीईजी राकेश कुमार सिंह भी पहुंच गए।पुलिस कप्तान, एएसपी सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम में प्रकरण पर जांच की गई।
सिवनी CSP पूजा पांडे समेत 11 पुलिस कर्मी पर डकैती और अपहरण का मामला दर्ज
सिवनी 3 करोड़ हवाला लूट मामले में मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने सख्त कार्रवाई करते हुए CSP समेत 11 पुलिस कर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। एफआईआर डकैती, अवैध रूप से रोकना, अपहरण और अपराधिक षडयंत्र के तहत दर्ज की गई है।
आपराधिक मामला दर्ज:
जिला सिवनी हवाला धन डकैती का मामला।
अपराध क्रमांक 473/2025
थाना लखनवाड़ा।
धारा बीएनएस
310(2) डकैती,
126(2) गलत तरीके से रोकना,
140(3) अपहरण/अपहरण,
61(2) आपराधिक षडयंत्र के अंतर्गत।
11 आरोपी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध।
आज भी जबलपुर से जांच अधिकारी सिवनी आ रहे हैं।







