कटनी

साहित्यकार मनोहर मनोज को मिला काका हाथरसी सम्मान, दिल्ली में आयोजित कवि सम्मेलन में हास्यरत्न की उपाधि से सम्मानित

कटनी, यशभारत। नगर के प्रतिष्ठित ख्यातिलब्ध हास्य व्यंग्य कवि मनोहर मनोज को 15 नवम्बर को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में काका हाथरसी पुरूस्कार एवं हास्यरत्न से नवाजा गया। काका हाथरसी सम्मान में 1 लाख की सम्मान निधि भेंट की गयी। काका हाथरसी सम्मान साहित्यिक जगत में श्रेष्ठ सम्मान माना जाता है और कटनी नगर के लिये ख्यातिलब्ध कवि मनोहर मनोज को सम्मान से सम्मानित किये जाने पर कटनी का नाम दिल्ली तक गौरवान्वित हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि विजय गोयल उपाध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि संरक्षक देश के लोकप्रिय हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा, प्रो. अशोक चक्रधर, डॉ गिरिराज शरण अग्रवाल की उपस्थिति रही। समारोह में काका हाथरसी पुरस्कार ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक गर्ग ने श्री मनोज को शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया तथा एक लाख की पुरूस्कार राशि भेंट की। हास्य कवि चेतन चर्चित ने श्री मनोज के जीवन परिचय से अवगत कराते हुये उनके साहित्यिक क्षेत्र में समर्पण निष्ठा और सफर सहित उनकी विमोचित कृतियों में सामाजिक विसंगतियों पर आधारित जनप्रिय कविताओं का उल्लेख किया। समारोह में देश के ख्यातिलब्ध कवि वेदप्रकाश वेद, सरदार मनजीत सिंह, जैनेन्द्र कर्दम, अनिल अग्रवंशी, चेतन चर्चित, अरविंद कुमार झा ने काव्य पाठ कर समा बांधा। श्री मनोज को काका हाथरसी सम्मान से नवाजे जाने से कटनी नगर के लिये गौरवशाली क्षण है। समारोह में देश के समस्त ख्यातिलब्ध साहित्यकार बंधुओं का समागम रहा। साहित्यकारों एवं नगर के प्रबुद्धजनों में हर्ष की लहर है सभी ने मनोहर मनोज को शुभकामनाएं बधाई प्रेषित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button