साली के इश्क में अंधा हुआ साढ़ू: सोने की चेन का लालच देकर बुलाया, फिर पेट में चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट

नरसिंहपुर। डोंगरगांव थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी वीरेन्द्र और एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी और उसके जीजा वीरेन्द्र के बीच कथित प्रेम संबंध थे। करीब सात माह पहले महिला वीरेन्द्र के साथ चली गई थी, लेकिन बाद में बच्चों के कारण पति के घर लौट आई।
इसी बात से नाराज वीरेन्द्र ने कथित तौर पर युवक की हत्या की साजिश रची।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने सोनी की चैन और मंगलसूत्र दिलाने के बहाने मृतक को एनटीपीसी के पास बुलाया। इसके बाद उसे बाइक से ले जाकर एक नाबालिग के साथ मिलकर चाकू से हमला किया। वारदात के दौरान चाकू मृतक के पेट में ही छोड़कर आरोपी फरार हो गए।
हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने नाबालिग के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस ने दोनों को अभिरक्षा में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।







