मध्य प्रदेशराज्य

सांसद की 6 वर्षीय बेटी का निधन: गहन शोक , नम आंखों से दी विदाई

Table of Contents

दमोह l दमोह में गहन शौक हैl सांसद राहुल सिंह लोधी की 6 वर्षीय बेटी संस्था सिंह का दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में निधन हो गया। वह बचपन से ही बीमार थीं और लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। बेटी के पार्थिव शरीर को विशेष विमान से दिल्ली से जबलपुर लाया गया, जहां से उसे सड़क मार्ग के जरिए पैतृक गांव हिंडोरिया पहुंचाया गया।

 निजी खेत में मंदिर के पास अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सांसद राहुल सिंह के परिजन सहित हजारों लोगों ने नम आंखों से मासूम को विदाई दी।

 संस्था सिंह जन्म के बाद से ही स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना कर रही थीं। सांसद राहुल सिंह ने अपनी बेटी के इलाज के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी और देश के बड़े अस्पतालों में उपचार कराया, लेकिन उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो पा रहा था। रविवार रात इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button