मध्य प्रदेशराज्य

संदिग्ध हालात में युवक का मिला  शव : रेलवे डिपो परिसर में मचा हड़कंप…

सतना यश भारत । सतना में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रेलवे के पुराने ऑयल डिपो परिसर में एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना सामने आते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और सूचना तत्काल जीआरपी को दी गई।

 

मृतक की पहचान पन्ना जिले के रामनगर निवासी 26 वर्षीय संजय चौहान के रूप में हुई है, जो रेलवे में वेंडर का काम करता था।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे स्टेशन रोड स्थित डिपो परिसर में चिल्ला के पेड़ पर युवक का शव लटका देखा गया। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर जांच शुरू की।

 

पहचान में सबसे अहम भूमिका मृतक की जेब में रखे मोबाइल फोन ने निभाई, जो लगातार बज रहा था। इसी के जरिए पुलिस ने उसकी शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी।

 

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। आत्महत्या के पीछे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। जीआरपी पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button