मध्य प्रदेशराज्य

विश्व शतरंज दिवस : श्लोक सारथी एवं सूर्यादित्य जैन बने विजेता

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ विश्व शतरंज दिवस के अवसर पर स्वदेश चेस अकादमी द्वारा ओलंपियाड स्पोर्ट्स अरेना, सिटी स्टेडियम में एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र- छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी व विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता आलोक केशरवानी, मनीष चौबे व अंशुल परिहार रहे। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक योगेश नामदेव तथा प्रतियोगिता के संचालक अभिजीत अवस्थी रहे।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि इतने छोटे-छोटे बच्चों का शतरंज के प्रति लगाव व रूचि होने के कारण ही आज भारत विश्व में शतरंज प्रतियोगिता में नंबर एक पर है। शतरंज बुद्धि का खेल है अगर बच्चों में अभी से बुद्धि का विकास होगा तो निश्चित रूप से आगे जाकर यह बच्चे देशनिर्माण व टेक्नोलॉजी के मामले में बहुत बड़ा योगदान कर सकते हैं।

 

ओपन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्लोक सारथी ने, द्वितीय स्थान अभय कुमार सिंह व तृतीय स्थान मुनिराज राजपूत ने प्राप्त किया। वहीं सबसे कम आयु वर्ग में खेलते हुए सिर्फ 3 वर्ष की उम्र में सर्वज्ञ सिंह कुशवाहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया,जो प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण रहा। अंडर 13 वर्ष वर्ग मे विधायक शैलेन्द्र जैन के पुत्र सूर्यादित्य जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

विद्यालय स्तर पर पारस विद्या विहार स्कूल ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में निर्णायकों की अहम भूमिका रही। निर्णायक मंडल में निशि उपाध्याय, आस्था जैन, खुशी तिवारी, मोनिका विश्वकर्मा, अनामिका लोधी एवं राजा अहिरवार शामिल रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button