सुबह खेत घूमने गए किसान पर भालू ने किया अचानक हमला ,
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय किया गया रिफर

कटनी- बहोरीबंद वन परिक्षेत्र कार्यालय से 28 किलोमीटर दूर इमलिया सर्किल की पूर्व नेगवा बीट से 500 मीटर दूर निजी भूमि के खसरा नम्बर 72 मैं बघराज कलां निवासी हुकुम पिता रमेश बर्मन सुबह 6 बजे के करीब गेंहूं की फ़सल देखने के लिए गया था l तभी अचानक से भालू ने उसके ऊपर हमला कर दिया सहायक परिक्षेत्र अधिकारी गुलाब प्रसाद तिवारी ने बताया की खेतों की सुरक्षा के लिए लगी तार फेंसिंग मैं भालू घुस गया था उसे बाहर का रास्ता नहीं मिल रहा था l मेड़ के बाजू मैं वह दुबककर बैठा था किसान को देखते ही उस पर अचानक से हमला कर दिया हमले के दौरान किसान के चेहरे , पेट , व हाथ मैं भालू के पंजे से हमला करने के कारण गहरे जख्म हो गए हैं l घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं प्राथमिक उपचार कराने के बाद सम्पूर्ण इलाज के लिए जिला चिकित्सालय मैं भर्ती कराया गया है l
पूर्व मैं भी हो चुकी हैं l भालू के हमले की घटनाएं,
वन परिक्षेत्र अधिकारी देवेश गौतम ने बताया की इमलिया सर्किल पूर्व नेगवा बीट मैं हमेशा से भालुओं का मूवमेंट रहा है l पूर्व मैं भी इंसानों के ऊपर भालू के हमले की घटनाएं सामने आई हैं l काले भालू सर्वाहारी होते हैं l वे हमेशा घने जंगल पहाड़ी ,कटीली , व घनी झाड़ियों के बीच रहना पसन्द करते हैं l फ़ल व कीड़े उनके पसंदीदा भोजन है l इनसे बचाव के लिए जंगल मैं जाते समय हमेशा हाथ मैं लाठी मशाल , या टार्च लेकर चलना चाहिए घायल किसान को त्वरित सहायता के साथ ही इलाज के दौरान 500 रुपये दिन की मजदूरी के अलावा इलाज का सम्पूर्ण खर्च विभाग द्वारा वहन किया जायेगा ,







