जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बड़ा हादसा, ट्रेन से कटकर 3 महिलाओं की मौत; ट्रैक पर बिखरे शव

बिहार के लखीसराय स्टेशन पर बड़ा हादसा हुआ है। ट्रेन की चपेट में आने से 3 महिलाओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिलाएं श्राद्ध में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। पैसेंजर ट्रेन से उतरते ही हमसफर एक्सप्रेस की चपेट में आ गईं। इस वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद महिलाओं के शव ट्रैक पर बिखर गए। मृतकों की पहचान 42 साल की पिपरिया निवासी संसर देवी, 55 साल की पीरगौरा निवासी चंपा देवी और 60 वर्षीय राधा देवी के तौर पर हुई है।

बताया जा रही है कि तीनों सगी बहनें थीं। वे अपने बड़े बहनोई साधु मंडल के भाई शंभू मंडल के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखीसराय पहुंची थीं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और रेलवे विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button