जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर मेडिकल कर्मचारियों का अनूठा प्रदर्शन: नेताजी की प्रतिमा को सौंपा ज्ञापन

जबलपुर मेडिकल कर्मचारियों का अनूठा प्रदर्शन: नेताजी की प्रतिमा को सौंपा ज्ञापन

जबलपुर।लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के कार्यकारिणी समिति अध्यक्ष एवं आयुष्मान भारत योजना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. योगेश भरसटे के दो दिवसीय मेडिकल प्रवास के दौरान कर्मचारियों में भारी असंतोष देखने को मिला।

 

संस्थान में कार्यरत विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपने के लिए डॉ. भरसटे से मिलने हेतु दो दिनों तक समय की प्रतीक्षा करते रहे। लेकिन उन्हें मिलने का समय नहीं मिलने से आहत होकर उन्होंने विरोध स्वरूप नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को ज्ञापन सौंपा।

 

इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से कर्मचारी संघ के संयोजक वीरेंद्र तिवारी, घनश्याम पटेल, प्रशांत श्रीवास्तव, रमेश उपाध्याय, सरदार सिसोदिया, और कन्हैयालाल बामनिया उपस्थित रहे।

ज्ञापन में कर्मचारियों ने प्रमुख रूप से निम्नलिखित माँगें रखीं:

1. 27 माह का लंबित वेतन एरियर: डॉक्टरों को प्रदान किए गए एरियर की भांति कर्मचारियों को भी समान लाभ देने की माँग की गई।

2. पैरामेडिकल कर्मचारियों को शिक्षण कार्य में शामिल करने की माँग।

3. विभागीय पदोन्नति (DPC) प्रक्रिया को शीघ्रता से पूरा किया जाए।

4. आयुष्मान योजना की प्रोत्साहन राशि नियमित रूप से वितरित की जाए।

5. नर्सिंग संवर्ग का पूरा CPF योगदान NPS खाते में स्थानांतरित किया जाए।

6. कर्मचारी कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था सुधारी जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button