विजयनाथधाम बरही में मेले का आगाज कल, व्यवस्थाओं को लेकर मंदिर प्रांगण में बैठक , सुचारू यातायात, असमाजिक तत्वों से निपटने मंथन

बरही/कटनी, यशभारत। बसंत पंचमी से विजयनाथधाम बरही के विशाल प्रांगण में ऐतिहासिक मेला का आगाज कल 23 जनवरी से होगा। मेला में व्यवस्थाएं दुरुस्त बनाने, असमाजिक तत्वों से निपटनेए यातायात व्यवस्था सुचारू रखनेए पेयजलए शौचालय व्यवस्था बनाने सहित विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया। बैठक में नपाध्यक्ष पीयूष अग्रवालए मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामशिरोमणि त्रिपाठी, टीआई अरविंद चौबे, पूर्व जनपद अध्यक्ष लाल जी मिश्राए पूर्व नपा अध्यक्ष सतीश तिवारी, पूर्व नपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र सोनी बग्घाए पूर्व पार्षद सरमन सोनीए पार्षद सुरेश सोनी पंडा, पार्षद गोवर्धन बढ़ई, अजय वर्मा, विजय वर्मा प्रवीण त्रिवेदी डब्बू, नवल सिंह चतुर्वेदी, पत्रकार आनंद सराफ, सन्दीप स्वर्णकार, नीरज तिवारी, राजेश केवट सहित जनप्रतिनिधि, प्रेस प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।
सडक़ किनारे नहीं लगेगी दुकाने
यातायात व्यवस्था के मद्देनजर कटनी मार्ग में सडक़ किनारे दुकाने न लगानेए मेला प्रांगण में मांस अंडा की दुकानें संचालित न करने, असमाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने, बाइक का प्रवेश मेला के दौरान वर्जित करने पर चर्चा हुई। वही स्वच्छता के मद्देनजर शौचालय की व्यवस्था करने एवं पेयजल की सुचारू सप्लाई टैंकर के माध्यम से करने की सलाह दी गई। गौरतलब है कि विजयनाथधाम में विराजे भगवान शिव के प्राकट्य उत्सव पर बसंत पंचमी से महाशिवरात्रि तक विशाल और विराट मेला पिछले 100 वर्ष से लग रहा है, जो कटनी जिले का सबसे बड़ा मेला कहलाता है, जहां दूर-दूर से दुकानदार पहुंचते है और हर दिन हजारों की संख्या में मेलार्थी पहुंचते है। लोग इस मेले का बेसब्री से इंतजार करते है।






