वकील आत्महत्या प्रकरण, मृतक अधिवक्ता अनुराग साहू पर मामला दर्ज : मुंशी सहित 3 हिरासत में

जबलपुर, यशभारत। अधिवक्ता अनुराग साहू आत्महत्या के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। जिसमें मृतक अनुराग साहू और वकील व दोस्त सहित मुंशी पर भी प्रकरण दर्ज कर किया गया है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी रमेश कौरव ने बताया कि कटनी थाना प्रभारी संदीप अयाची के जमानत मामले को लेकर पिछले दिनों अधिवक्ता अनुराग साहू द्वारा घर पर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद साथी वकीलों ने उग्र विरोध प्रदर्शन करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग रखी थी। जिसके बाद पुलिस ने हर पहलू और साक्ष्यों के अधार पर जांच शुरु की तो फर्जी पत्र कोर्ट के बॉक्स में डाले जाने के मामले में पुलिस ने चारों आरोपी राजा चौधरी कोर्ट मुंशी, ओमकार पटैल वकील, पप्पू विश्वकर्मा साथी सहित मृतक अधिवक्ता अनुराग साहू पर धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज बनाने के मामले में प्रकरण दर्ज कर, तीनों को हिरासत में ले लिया है। जिनसे पूछताछ जारी है।







