मध्य प्रदेशराज्य
रंजिश में अंधा हो गया आरोपी : छत से धक्का देकर बुजुर्ग की हत्या : जांच जारी

रीवा । समान थाना क्षेत्र अंतर्गत बाणसागर कॉलोनी में एक व्यक्ति की नाबालिग द्वारा छत से धक्का देकर जान लेने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने इस मामले में नाबालिग को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि बाणसागर कॉलोनी निवासी चंद्रशेखर यादव पिता श्यामलाल 44 वर्ष को छत से गिरने की वजह से गंभीर चोट आने पर दो दिन पूर्व संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। घटना की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग से उनका पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के बीच नाबालिग द्वारा उन्हीं की छत से धक्का दे दिया गया था। मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के सुपुर्द किया गया। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।







