कटनी

युवाओं के लिए बड़ी खबर : मध्यप्रदेश में सूबेदार और एसआई के विभिन्न संवर्गों पर होगी भर्ती, 9 सितंबर से 23 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

कटनी, यशभारत। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल ने पुलिस मु्ख्यालय, गृह पुलिस विभाग मध्य प्रदेश शासन के अंतर्गत सूबेदार, एसआई के 507 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिय 9 सितंबर से शुरू होगी और इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अंतिम तिथि 23 सितंबर से पहले अप्लाई कर सकते हैं। इसकी परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। जिसकी पहली शिफ्ट में कैंडिडेट्स को सुबह 8 बजे और दोपहर 1 बजे रिपोर्ट करना होगा। सूबेदार, सब इंस्पेक्टर विशेष सशस्त्र बल सब इंस्पेक्टर जिला पुलिस बल के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। सब इंस्पेक्टर के लिए मान्यता प्राप्त तकनीकी विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा किया हो। उपनिरीक्षक के के लिए मैथ, फिजिक्स और केमिस्ट्री से बैचलर की डिग्री या उसके समतुल्य क्वालिफिकेशन हासिल की हो। आवेदकों की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम पुरुषों के लिए 33 वर्ष, महिलाओं के लिए 38 वर्ष तय की गई है। एज लिमिट की गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। अगर आवेदक आरक्षित कैटेगिरी से हैए तो उसे ऊपरी उम्र में छूट भी मिलेगी। जानकारी के मुताबिक सूबेदार के 81, सब इंस्पेक्टर स्पेशल फोर्स के 69, सब इंस्पेक्टर सिविल पुलिस के 312, सब इंस्पेक्टर आयुध के 10, सब इंस्पेक्टर फोटो 9, सब इंस्पेक्टर क्यूडी के 4, सब इंस्पेक्टर फिंगर प्रिंट के 22 पदों सहित कुल 507 पदों पर भर्ती होगी। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी प्राथमिकता एंव मेरिट लिस्ट उनके क्रमानुसार संवर्ग के आधार पर आबंटित किए जाएंगे। कैंडिडेट की नियुक्ति के बाद उसे पुलिस विभाग की अन्य शाखाओं और मध्य प्रदेश शासन के सभी विभागों के अतंर्गत राज्य के अंदर और बाहर तैनात किया जा सकता है।
दो चरण में होगी लिखित परीक्षा
एमपी पुलिस की इस भर्ती में लिखित परीक्षा दो चरणों में होगी। प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परिणाम प्रोविजनल होगा। प्रीलिम्स क्वालिफाई करने के वाले अभ्यर्थी मुख्य लिखित परीक्षाए शारीरिक दक्षता परीक्षण और साक्षात्कार की प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। गैर तकनीकी पदों के लिए पदों की संख्या के दस गुना उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा में 800 मीटर की दौड़, गोला फेंक और लंबी कूद होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button