अवैध शराब पर पुलिस का एक्शन, बिलहरी पुलिस ने करहियाकला में दी दबिश, चार मामले दर्ज

कटनी, यशभारत। बिलहरी पुलिस ने ग्राम करहिया कला में अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए आबकारी एक्ट के अंतर्गत चार प्रकरण दर्ज किए हैं। चौकी प्रभारी सुयश पांडे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चिसीया तथा कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में बिलहरी चौकी प्रभारी सुयश पाण्डेय द्वारा कार्यवाही की गई। विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम करहिया कला में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई, जहां रामदुलारी पति सदानंद मांझी से 3 लीटर, चंद्रकला नरगडिय़ा पति राम सजीवन नरगडिय़ा से 4 लीटर, अंगुली सनोडिया पिता वंश सनोडिया से 5 लीटर एवं देववती नरगडिय़ा पति स्व मिठाई लाल नरगडिय़ा से 3 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत पृथक-पृथक चार प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। कार्यवाही के दौरान मौके से भारी मात्रा में लहान कच्ची शराब बनाने का कच्चा माल भी जप्त कर मौके पर ही नष्ट किया गया।






