मध्य प्रदेशराज्य

युवक की चाकू मारकर हत्या : लखनादौन-मंडला रोड जाम, शव रखकर परिजनों का हंगामा… गिरफ्तारी की मांग तेज

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के लखनादौन से मंडला मार्ग पर उस वक्त हालात तनावपूर्ण हो गए, जब नागधार पुरवा गांव के युवक की हत्या के बाद परिजनों ने सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। हररई ग्राम के पास बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।

गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौके पर पहुंचकर पुलिस और अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी,जिसके बाद जाम खोला गया, पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।

 

दअरसल सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र में देर रात मामूली विवाद पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान गोवर्धन यादव के रूप में हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार, घटना घंसौर थाने के बरोदा गांव के पास तिगड्ढे की है. बताया जा रहा है कि फोर व्हीलर साइड लेने को लेकर गोवर्धन यादव और कुछ अन्य लोगों के बीच मामूली विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने गोवर्धन पर चाकू से हमला कर दिया.

हमले में गंभीर रूप से घायल गोवर्धन को तुरंत सिविल अस्पताल लखनादौन ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की,पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button