सागर lरहली थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में बस स्टैंड के पास युवक का खून से सना शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। मृतक की पहचान अनिल अहिरवार (38) निवासी चांदपुर के रूप में हुई है।
जांच के दौरान मृतक के सिर समेत शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। आसपास खून फैला मिला है। पुलिस बस स्टैंड क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए रहली अस्पताल भेजा जा रहा है। परिवार के लोगों ने युवक की हत्या होने का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि अनिल पल्लेदारी का काम करता था। वह पल्लेदारी करने गया था। लेकिन सुबह पता चला कि वह बस स्टैंड के पास मृत अवस्था में पड़ा है।
Back to top button