पन्ना l जिंदगी जिंदादिली है हौसला मत हारिए… कविता की यह पंक्ति बड़े बाबू पर सटीक बैठती हैl जिन्होंने अपनी कमजोरी को अपनी ताकत बनाया और आज वह अपने पैरों पर खड़े हैं… इतना ही नहीं अपनी बड़ी बहन का भरण पोषण का जिम्मा भी संभाल रहे हैं l
आपने गैस बिल्डिंग की दुकान तो हज़ारों देखी होगी पर यह एक अनोखी दुकान हैl जिसका संचालन 3 फुट 2 इंच की ऊंचाई के बड़े बाबू करते हैं l जिसकी उम्र 45 वर्ष है और वजन 20 किलो है वह यह दुकान 15 सालों से खुद ही संचालित करते हैं और अपने साथ अपने बड़ी बहन का भी भरण पोषण करते हैं।
बड़े बाबू ने बातचीत में बताया कि 15 वर्ष की आयु से गैस बिल्डिंग का काम सीखने लगे थे पहले वह उस्ताद के साथ 15 साल तक उन्होंने काम किया है और 15 साल के बाद उन्होंने खुद की दुकान संचालित की है जिसमें उनको काम करते हुए 30 वर्ष हो गए हैं उनकी दुकान पन्ना जिला केंद्र से लगभग 25 किलोमीटर दूर देवेंद्र नगर तहसील में स्थित है और वह पन्ना नगर में निवास करते हैं और रोज दुकान आने-जाने के लिए अप डाउन करते हैं।
बड़े बाबू का पूरा नाम सिराजुद्दीन खान पिता शताबुद्दीन खान निवासी पन्ना राजा बाबू कॉलोनी में रहते हैं और उनके साथ उनकी बड़ी बहन समीना बानो भी रहती हैं जिन्होंने विवाह नहीं किया है जिनकी उम्र 47 वर्ष से बड़े बाबू गैस बिल्डिंग की दुकान से प्रतिदिन लगभग 200 से ₹300 कमाते हैं और अपने साथ अपनी बड़ी बहन का भी भरण पोषण करते हैंl
बड़े बाबू आगे बताते हैं कि कम हाइट होने की वजह से उनकी हाइट की दुल्हन नहीं मिली है इसलिए शादी नहीं हो सकी है एक बार सतना में शादी के लिए इलेक्ट्रॉनिक चैनल में विज्ञापन भी चला था पर फिर भी दुल्हन नहीं मिली है वह अभी भी आज भी कुंवारे रहे हैं।
नहीं मिली कभी आर्थिक सहायता…
आगे बड़े बाबू बताते हैं कि कम हाइट होने की वजह से उन्हें कभी भी कोई भी आर्थिक सहायता नहीं मिली है वह सरकार एवं प्रशासन से मांग करते हैं कि उन्हें गुजारा भत्ता दिया जाए जिससे वह परिवार का भरण पोषण कर सके अभी तो उनके हाथ पैर सलामत है और वह काम कर रहे हैं लेकिन जब वह और बुजुर्ग हो जाएंगे तो उन्हें आर्थिक सहायता की जरूरत होगी इसलिए सरकार एवं जिला प्रशासन से उन्होंने मांग की है कि उन्हें भरण पोषण के लिए भत्ता दिया जाए क्योंकि वह पन्ना जिले सहित दुनिया में सबसे कम हाइट के गैस बिल्डिंग मैकेनिक है।
Back to top button