जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

यश भारत ब्रेकिंग-बीच सड़क पर गुंडागर्दी का तांडव: विजयनगर के रामेश्वरम कॉलोनी स्थित क्रोमा शोरूम के सामने जमकर हुई जूतम-पैजार, बेल्ट और चप्पल चले…देखे विडिओ 

जबलपुर यश भारत.. विजयनगर के रामेश्वरम कॉलोनी रोड स्थित क्रोमा शोरूम के सामने रविवार रात करीब 9 बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बीच सड़क पर हुई इस जूतम-पैजार में बेल्ट, जूते और चप्पल चले। करीब 20 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना का वीडियो अब सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बीच सड़क पर मचा हंगामा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों ओर से युवक सड़क पर ही एक-दूसरे पर टूट पड़े। जूते-चप्पलों के साथ बेल्ट से भी हमला किया गया। मारपीट का यह घटनाक्रम काफी देर तक चलता रहा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

25 मिनट तक थमा ट्रैफिक

सरेराह चल रही मारपीट के कारण सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। करीब 20 मिनट तक वाहन रेंगते रहे और दोनों ओर लंबा जाम लग गया। राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

तमाशबीन बनी रही भीड़

घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। कई लोग बीच-बचाव करने के बजाय अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाते नजर आए। सड़क पर हो रही इस खुलेआम गुंडागर्दी ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।

वीडियो वायरल, चर्चा में घटना

रविवार रात हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर बेल्ट, जूते और चप्पलों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button