मध्य प्रदेशराज्य
यश भारत ब्रेकिंग : पिकनिक मनाने गए तीन युवक नर्मदा नदी में डूबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मंडला यशभारतl जिले के रामनगर किला घाट में नैनपुर ब्लाक के ग्राम रमपुरी कछारी मैं आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब पिकनिक मनाने आए तीन युवक नर्मदा नदी में डूब गएl lवहीं एस डी ई आर एफ कि टीम युवाओं का रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए है, क्षेत्र में यहां खबर आज की तरह फैली और देखते ही देखते घाट पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है l
बताया जाता है कि युवक नैनपुर विकास खंड के ग्राम रमपुरी कछारी के रहने वाले हैं और अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने रामनगर किला पहुंचे थे नहाते वक्त एक युवक पानी में डूबने लगा जिससे बचाने में दो ओर युवा पानी में डूब गएl समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू जारी हैं l परिवार के लोगों के आलावा बड़ी संख्या स्थानीय नागरिको कि भीड़ घाट पर लगी हैl विस्तृत ब्यौरा प्रतिक्षित हैl







