देश

यशभारत फॉलोअप: दर्द से परेशान अजय ने डिप्रेशन में किया सुसाइड, गोली की आवाज सुनकर भागे परिजन, रेस्ट रूम की जाली तोडक़र गए अंदर

कटनी, यशभारत। उद्योगपति अजय गेई के सुसाइड मामले में पुलिस और पारिवारिक सूत्रों से कई जानकारियां निकलकर सामने आ रही हैं। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। शहर का प्रतिष्ठित परिवार होने की वजह से घटना के बाद काफी तादात में लोग उनके निवास पर जमा हो गए। सूत्र बताते हैं कि अजय अपनी शारीरिक तकलीफों से परेशान रहते थे। उन्होंने नागपुर में कूल्हे (हिप्स) का ऑपरेशन भी कराया था, इसके बाद भी असहनीय दर्द की वजह से वे ठीक तरह से चल नहीं पाते थे। अक्सर इलाज के लिए उन्हें नागपुर जाना पड़ता था। बताया जाता है कि कल रात भी उन्होंने अपने कमरे में अपनी पत्नी और दोनों बेटों ईशान और योग से अपनी तकलीफ का जिक्र करते हुए व्यथित होकर कहा था कि जिन्दगी जीने का अब कोई फायदा नहीं, इस पर पत्नी ने उन्हें समझाया भी कि किसी और अच्छे अस्पताल में ट्रीटमेंट कराएंगे लेकिन अजय कल रात ज्यादा ही डिप्रेशन में चले गए।

पत्नी जब सो गई, तब रेस्ट रूम में उठाया आत्मघाती कदम

Screenshot 20250704 113832 WhatsApp2 Screenshot 20250704 113818 WhatsApp2 Screenshot 20250704 113824 WhatsApp2
सूत्र बताते हैं कि कल रात अजय और उनकी पत्नी अपने रूम में थे, लेकिन अजय के दिमाग में कुछ और फितूर चल रहा था। पत्नी के सोने के बाद वे अपने कमरे से निकलकर रेस्ट रूम में आ गए, तब तक परिवार के लोग गहरी नींद में सो चुके थे। सूत्र बताते हैं कि अजय ने रेस्ट रूम का दरवाजा अंदर से बंद करके लायसेंसी रिवाल्वर से अपनी कनपटी से सटाकर गोली मार ली। यह सारा वाकया वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में भी रिकॉर्ड हुआ है। पुलिस ने पूरी रिकॉर्डिंग के आधार पर अपनी जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि गोली चलने की आवाज से परिवार के लोगों को लगा कि कुछ गिरकर टूटा है। उठकर देखा तो अजय अपने कमरे में नहीं थे। घर के सर्वेंट भी जाग गए। कुछ अनहोनी के शक से लोग जब रेस्ट रूम की तरह भागे तो दरवाजा बंद मिला। बाद में परिजन और सर्वेंट रेस्ट रूम की पीछे की जाली तोडक़र अंदर गए तो वहां का नजारा दिल दहला देने वाला था। अजय खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े हुए थे। बताया जाता है घर के लोग बदहवासी की हालत में तत्काल उन्हें लेकर पहले डॉक्टर नीरेश जैन और बाद में एमजीएम हॉस्पिटल पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। घटना की जानकारी जैसे ही मिली, क्षेत्र के विधायक संदीप जायसवाल गेई निवास पहुंचे और परिजनों से घटना को लेकर बातचीत की। विधायक ने यशभारत से चर्चा में कहा कि शहर के प्रतिष्ठित परिवार में हुई यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है।

अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक अजय का अंतिम संस्कार माधवनगर स्थित मुक्तिधाम में किया जाना है। माधवनगर गेट के बाजू से स्थित उनके निवास से अंतिम यात्रा शाम 5 बजे निकाली जाएगी। शोक संवेदना व्यक्त करने सारा दिन बड़ी संख्या में लोगों के उनके निवास पहुंचने का सिलसिला जारी था।IMG 20250704 084851 1 Picsart 25 07 04 11 00 42 971

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button