मध्य प्रदेशराज्य

मौसा निकला 2 मासूम भाइयों की हत्या का आरोपी :बच्चों की मां पर रखता था गंदी नजर,मना कर दिया तो रेत दिया बच्चों का गला 

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के अरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवनी-कटंगी (बालाघाट) मार्ग पर अंबामाई पर्यटन केंद्र के घने जंगल में 16 जुलाई की दोपहर 2 मासूम भाइयों के शव संदिग्ध हालत में मिले थे। दोनों मासूम बच्चों की गला रेतकर हत्या कर आसपास रखे पत्थरों से शवों को ढंक दिया गया था। इस हत्या कांड सिवनी पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता ने खुलासा किया है।

एसपी ने वताया की 16 जुलाई को प्रार्थिया पूजा ढाकरिया पति धर्मेन्द्र ढाकरिया ने थाना कोतवाली में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसके नाबालिक बेटे दिव्यांश ढाकरिया उम्र 6 वर्ष एवं मयंक ढाकरिया उम्र 9 वर्ष को 15 जुलाई को शाम किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले जाया गया है। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने नगर पुलिस अधीक्षक सिवनी के नेतृत्व में थाना कोतवाली, थाना डुण्डासिवनी,थाना अरी की संयुक्त टीम गठित की गई थी।

संदेही भोजराम बेलवंशी के द्वारा बताया कि 15 जुलाई को करीब 5.30 बजे शाम को बालक मयंक एवं दिव्यांश के स्कूल से आने के बाद घसियारी चौक सिवनी से किराये के आटो में बैठाकर सायकल दिलाने के बहाने जनता नगर चौक तक लेकर गया था फिर जनता नगर चौक में दोस्त शुभम उर्फ यश मिला जिसकी मोटर सायकल से मयंक एवं दिव्यांश को बैठाकर हम चारों आमागढ से अम्बामाई के जंगल में ले गये थे। मोसिया भोजराम बेलवंशी ने शुभम उर्फ यश जावरे की मदद से बच्चों की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी भोजराम बेलवंशी प्रार्थिया से एकतरफा लगाव रखता था जिस कारण वह प्रार्थिया के घर बार-बार आना जाना करता था। प्रार्थिया अपने पति से अलग दोनों बालकों के साथ रहती थी जिसके कारण आरोपी अपने गलत मंसुबे में कामयाब नहीं हो पा रहा था। पूर्व में भी आरोपी ने प्रार्थिया को उसके बच्चों को उठा लेने की धमकी दी थी।

पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियार 1 धारदार चाकू एवं मोटर सायकल बरामद की है।

कार्यवाही में ये रहे शामिल:-

नगर पुलिस अधीक्षक पूजा पाण्डेय, निरीक्षक किशोर वामनकर, सतीश तिवारी, उपनिरीक्षक आशीष खोब्रागड़े राहुल काकोडिया, मनोज जंघेला, रितु उइके (फिगर प्रिट), सहायक उपनिरीक्षक दिनेश रघुवंशी, शैलेश तिवारी, प्रधान आरक्षक मनोज पाल, मतिन खान, श्यमा सुन्दर तिवारी, आर अमित रघुवंशी, सिध्दार्थ दुबे, अकित देशमुख, प्रतीक बघेल, इरफान खान सतीश, अजेन्द्र, प्रदीप, संजय, रविशंकर, दिलीप, विक्रम देशमुख, नितेश राजपूत, कृष्णकुमार भालेकर, अंशुमन, हेमंत रितेश वर्मा, सुभाष सदाफल, पारस, सोमेत्र उपाध्याय (फिगर प्रिट), महिला आरक्षक प्रियंका शर्मा, डा. अजीता (सीन आफ क्राईम), सायबर सेल से ASI देवेन्द्र जैसवाल शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button