मध्य प्रदेशराज्य

मूसलाधार बारिश : घरों में घुस गया पानी जनजीवन प्रभावित , प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

दमोह। शनिवार शाम हुई मूसलाधार बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए। प्रभावित क्षेत्र सुभाष कॉलोनी रहा, जहां बरसाती पानी तेज बहाव के साथ घरों के अंदर तक घुस गया। अचानक बढ़े पानी से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम रेस्क्यू अभियान में जुट गई। दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर स्वयं मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का नेतृत्व किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान लोगों को आवश्यक सुविधाएं और तात्कालिक मदद उपलब्ध कराई गई।

वहीं, नगर पालिका और आपदा प्रबंधन दल क्षेत्र में पानी की निकासी और सफाई कार्य में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button