देश

मुख्य समारोह में कलेक्टर ने किया ध्वजारेहण, परेड की सलामी ली, चहुंओर बिखरा आजादी का उल्लास

कटनी, यशभारत। आजादी की 79वीं सालगिरह शहर सहित समूचे जिले में आज उमंग और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य समारोह झिंझरी पुलिस लाइन मैदान में आयोजित किया गया, जहां कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर ध्वजारोहण किया एवं परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण के उपरांत मार्चपास्ट का शानदार आयोजन किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री यादव ने पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के साथ खुली जीप पर सवार होकर परेड का निरीक्षण करते हुए परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया एवं एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रदेश की जनता के नाम संबोधित संदेश का वाचन करते हुए प्रदेश की के विकास का संकल्प दोहराया। मुख्य समारोह में जिला पुलिस बल, सशस्त्र पुलिस बल, होमगार्ड, महिला पुलिस बल सहित स्कूल कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने शानदार मार्चपास्ट किया।
आजादी के रणबांकुरों का सम्मान
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में देश को आजादी दिलाने में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि ने आजादी के महासंग्राम में उनके योगदान पर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरण किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री यादव ने प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

कार्यक्रम के दूसरे चरण में स्कूलों के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत इन कार्यक्रमों की अतिथियों और उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर सराहना की।Screenshot 20250815 134015 WhatsApp2 Screenshot 20250815 134011 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button