मुंबई
संपत्ति कर शिविर में 352 आवेदन, मनपा को 10.23 लाख की आय

मीरा- भाईंदर मनपा की ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत संपत्ति हस्तांतरण और नए संपत्ति कर निर्धारण के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 352 आवेदन जमा किए।
आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई के साथ संपत्ति हस्तांतरण व कर वसूली शुल्क के रूप में 10.23 लाख रुपये की राशि जमा हुई। तीन प्रभाग समितियों के माध्यम से आयोजित शिविर में प्रभाग समिति सभापति सुनीता जैन, मदन सिंह, संजय थेराडे और उपायुक्त प्रणाली घोंगे ने पात्र नागरिकों को प्रमाणपत्र वितरित किए।
मनपा प्रशासन के अनुसार, अभियान का उद्देश्य नागरिकों को उनके क्षेत्र में ही मनपा सेवाएं उपलब्ध कराना है। आयुक्त राधाबिनोद शर्मा ने नागरिकों से आगामी विशेष शिविरों का लाभ उठाने की अपील की।







