देश

मुख्यमंत्री डॉ यादव का 5 किलोमीटर लंबे रोड-शो में आत्मीय स्वागत

कटनी, यश भारत। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का शनिवार को कटनी हेलीपैड से माइनिंग कान्क्लेव स्थल तक पहुंचने के करीब 5 किलोमीटर लंबे रोड-शो के दौरान कटनीवासियों ने पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत में पलक पांवड़े बिछाए बैठे सभी लोगों का मुख्यमंत्री डा यादव ने अभिवादन किया। यहां समाजिक संगठनों, प्रबुद्ध जनों, कर्मचारी संगठनों और व्यापारियों ने दिल खोलकर मुख्यमंत्री डॉ यादव का पुष्प वर्षा कर स्वागत और अभिनन्दन किया।

व्यस्तताओं और समयाभाव के बाद भी मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आम जनता के लिए समय निकाला और सभी का अभिवादन किया। हेलीपेड से लेकर माइनिंग कान्क्लेव स्थल तक करीब 5 किलोमीटर लंबे रोड-शो के दौरान 19 स्थानों में स्टाल लगाकर लोगों ने मुख्यमंत्री काआत्मीय स्वागत किया। इनमें संस्थाओं में कटनी लाइट एसोसिएशन, जिला ओलंपिक संघ, कटनी मेडिकल एसोसिएशन, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, मत्स्य विभाग, कृषि विभाग सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के कर्मचारी एवं पदाधिकारी तथा लाडली बहनों की ओर से भी प्यारे भैया मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इन स्थानों पर हुआ स्वागतIMG 20250823 WA1469

मुख्यमंत्री डॉ यादव का पुलिस लाइन पेट्रोल पंप, दद्दा धाम के सामने, झिंझरी, हनुमान मंदिर झिंझरी पुलिस चौकी, बिलहरी मोड़, जिला पंचायत कार्यालय गेट, कलेक्ट्रेट गेट ,काली मंदिर और दिव्यांचल मैरिज गार्डन सहित अन्य स्थानों पर लोगों ने आत्मीय स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button