मध्य प्रदेशराज्य

मासूम सगे भाइयों का कत्ल : जंगल में मिले लहूलुहान शव, वारदात में परिचित के होने का अंदेशा, आपसी प्रसंग का हो सकता है मामला, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच- पड़ताल

सिवनी lसिवनी के कोतवाली अंतर्गत सुभाष वार्ड क्षेत्र से 15 जुलाई की रात से लापता मासूम सगे भाईयों के शव अरी थाना अंतर्गत सिवनी-कटंगी (बालाघाट) मार्ग पर अंबामाई पर्यटन केंद्र के घने जंगल में कल 16 जुलाई दोपहर मिले हैं। दोनों मासूम बच्चों की गला रेतकर हत्या कर अज्ञात आरोपित ने आसपास रखे पत्थरों से शवों को ढंक दिया था। पुलिस को जांच में मासूम सगे भाईयों का शव अंबामाई जंगल में लगभग 3 किमी अंदर घाटी क्षेत्र में मिले हैं। मयंक ढाकरिया (9) व उसके छोटे भाई दिव्यांश (6) के घर से गुमशुदगी-अपहरण की सूचना 15 जुलाई मंगलवार की रात बच्चों की मां ने कोतवाली पुलिस थाना में दर्ज कराई थी।

 

तलाशी में एक संदिग्ध से पूछताछ के बाद कोतवाली व डूंडासिवनी के संयुक्त पुलिस दल ने अंबा माई वन क्षेत्र से बच्चों के शवों को बरामद किया है।पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतकों के शव पोस्ट मार्टम करने भेज दिए गए हैं।

 

घटनास्थल पर डाग स्क्वायड एफएसएल टीम पहुंचकर हत्या से जुड़े साक्ष्य एकत्रित करने में लगी है।

जानकारी के अनुसार आरोपित ने निर्दयतापूर्वक बच्चों की हत्या की है। गला रेतने के बाद घटना को छिपाने आरोपित ने जंगल के दुर्गम घाटी क्षेत्र में मासूम बच्चों के शव के आसपास बड़े-बड़े पत्थर रख दिए गए थे। पुलिस मामले में संदिग्ध से पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या के प्रकरण में किसी परिचित व्यक्ति के शामिल होने की बात सामने आ रही है। हालाकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही प्रकरण का राजफाश कर दिया जाएगा।

 

मौसिया से बात करना कर दिया था बंद 

मृतक बच्चों की मां का नाम पूजा ढाकरिया है जो मजदूरी का कार्य करती है। जिसका विवाह लगभग 11 वर्ष पूर्व धर्मेंद्र ढाकरिया से हुआ था। और घरेलू विवाद के चलते दोनों का तलाक लगभग 5 वर्ष पूर्व हो गया था। पति धर्मेंद्र वर्तमान में छिंदवाड़ा में रहता है। और महिला सिवनी में अपने दोनों बच्चों के साथ अकेले रहती थी। जो मजदूरी और लोगो के घरों में घर का काम करती हैं। जिसका बड़ा बेटा मयंक चौथी कक्षा में पड़ता था और छोटा बेटा दिव्यांश दूसरी कक्षा में पढ़ता था। कोतवाली थाना प्रभारी किशोर वामनकर ने बताया कि गुमशुदगी के प्रकरण में हत्या की धाराएं बढ़ाकर प्रकरण में विस्तृत जांच कर रही है। सूत्र बताते हैं कि बच्चों को उनका मोसिया साथ ले गया था। सूत्र तो यह भी बताते हैं कि मोसिया से बच्चों की मां ने किसी कारण से बात करना बंद कर दिया था जिसके बाद उसने बच्चों को मारने की धमकी भी दी थी । इस बात की चर्चा पर भी पुलिस का फोकस है।

 

इनका कहना है…..

 दो बच्चों की गुमशुदगी-अपहरण की सूचना मंगलवार रात कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई थी। छानबीन के दौरान पुलिस के संयुक्त दल ने वन पर्यटन केंद्र अंबा माई के घने जंगल से दो बच्चों के शव बरामद किए हैं, जो गुमशुदा बच्चों के हैं। मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध से पूछताछ कर रही है।

सुनील कुमार मेहता

पुलिस अधीक्षक, सिवनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button