
जबलपुर यश भारत। शहर एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों में अवैध रूप से शराब बेचने का गोरखधंधा धडल्ले से जारी है और आए दिन शराब पकड़ने के समाचार भी प्रकाश से आते रहते है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी इस अवैध कारोबार पर अंकुश नहीं लग पा रहा। इस धंधे में लिप्त लोग शराब बेचने के नए-नए तरीके ईजाद कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला क्या रखवा थाना क्षेत्र में सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल अयंक मिश्रा के मार्ग दर्शन में थाना चरगवॉ की टीम द्वारा 1 आरोपी को 343 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी चरगवां उप निरीक्षक अभिषेक प्यासी ने बताया कि दिनांक 13 तारीख को रात्रि में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक लड़का शहपुरा तरफ से दुपहिया जुपिटर क्रमांक एमपी 20 जेड डब्ल्यु 6508 में उमरिया डुंगरिया के फैक्ट्री क्षेत्र में शराब लाकर मजदूरों को शराब बेचने का काम करता है जो जुपिटर में जबलपुर से शराब लेकर उमरिया डोंगरिया सफेद बोरियों में अवैध शराब लेकर आ रहा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई उमरिया डुंगरिया तिराहा बूढऋेश्वर मंदिर के पास एक स्कूटी में मुखबिर के बताये हुलिये का युवक आते दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम करण चक्रवर्ती उम्र 20 वर्ष निवासी त्रिपुरी चौक गढा बताया, जो अपनी दुपहिया जुपिटर क्रमांक एमपी 20 जेड डब्ल्यु 6508 में 2 बोरी रखे मिला जिन्हें चैक करने पर 343 पाव देशी शराब कीमती लगभग 35 हजार रूपये की रखे मिला। आरोपी के कब्जे से 343 पाव देशी शराब एवं स्कूटी क्रमांक एमपी 20 जेड डब्ल्यु 6508 जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।







