मानस भवन के सामने कार का हुआ ब्रेक फेल : ननि वाहन समेत तीन को मारी सीधी टक्कर, घायल अस्पताल में भर्ती


जबलपुर, यशभारत। मानस भवन के सामने आज सोमवार सुबह-सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक क्रेटा कार का ब्रेक फेल हो गया। जिसके चलते वाहन चालक ने नगर निगम का डोर टू डोर कचरा कलेक्श्र वाहन को चालक ने सीधी टक्कर मार दी। घायलों में ननि के सफाई कर्मी है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। हादसे के बाद आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, वहीं, पुलिस ने वाहन जब्त कर मामला दर्ज करते हुए जांच में लिया है।
पुलिस ने मौके पर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि क्रेटा कार चालक सचिन केशरवानी निवासी मदनमहल अपने वाहन को मानस भवन की पार्किंक में खड़ा करने जा रहे थे। उसी दौरान उनकी कार का ब्रेक फेल हो गया। जिसमें करीब तीन लोग घायल हो गए। मौके पर वाहन को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है।
तेज रफ्तार थी क्रेटा
ननि सफाई कर्मी अतुल रैकवार ने बताया कि क्रेटा कार के बेकाबू कार चालक ने उनके कचरा कलेक् शन वाहन को सीधी टक्कर मार दी। जिस समय यह हादसा हुआ वाहन में लेबर कचरा कलेक्ट कर रहे थे। सभी घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गयी।