कटनी

महिला थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज, जेल भेजा गया आरोपी, शादी का झांसा देकर युवती का किया शारीरिक शोषण

कटनी, यशभारत। बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने के मामले में महिला पुलिस ने आरोपी युवक के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस पूरे मामले में पिछले तीन दिनों में पीडि़त युवती द्वारा बार-बार अपने कथन बदले गए। मंगलवार को जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा को दी गई शिकायत में उसने आरोप लगाया था कि आरोपी युवक द्वारा पिछले 10 सालों से शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण किया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। बाद में पीडि़त युवती ने कहा कि पति द्वारा दहेज की मांग करते हुए प्रताडि़त किया जा रहा है। युवती ने शादी के प्रमाण और अहमदाबाद में घूमने के कुछ वीडयो भी पुलिस को दिए। पुलिस ने इस बयान और प्रमाण के आधार पर मामले की जांच शुरू की। इसी बीच उसने यह भी आरोप लगा दिया कि वह विगत 29 मार्च को जब बड़वारा थाने रिपोर्ट दर्ज कराने गई थी तो वहां उसके साथ थाने के अंदर दुष्कर्म किया गया। युवती के इस बयान के बाद पुलिस महकमे में हडक़म्प मच गया। मामले में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बड़वारा थाने के सीसीटीव्ही फुटेज चैक कराए, जिसमे युवती के साथ इस तरह का कोई कृत्य नहीं होने की बात सामने आई।
पूछताछ में युवती ने कहा : गुस्से में दिया बयान
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि जब पीडि़त युवती से इसको लेकर बात की गई तो उसका कहना था कि उसने गुस्से में आकर यह बयान दे दिया था। युवती द्वारा इस मामले में अलग-अलग बयान दिए जाने से पुलिस को भी मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने में परेशानी हुई। बाद में एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर महिला पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।
इनका कहना है
इस मामले में पीडि़ता द्वारा बार-बार बयान बदले जा रहे है। पहले उसने शिकायत की थी कि पति द्वारा दहेज की मांग की जा रही थी। जिस पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज किया गया। बाद में उसने यह कहा कि शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया जा रहा है। जिस पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया और अब आरोपी को गिरफ्तार जेल भेजा गया है।
-अभिनय विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button