कटनी

मसुरहा वार्ड में नाली निर्माण में अनियमितताएं, वार्ड के नागरिकों ने की महापौर से शिकायत, निर्माण में मापदण्डों की अनदेखी का आरोप

कटनी, यशभारत। शहर के मध्य में स्थित गणेश प्रसाद मसुरहा वार्ड में करीब 13 लख रुपए की लागत से चल रहे नाली निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का सामना मामला सामने आया है। शिकायतों को मुताबिक ठेकेदार द्वारा यहां गुणवत्ता को दरकिनार कर नाली निर्माण किया जा रहा है इसको लेकर वार्ड के लोगों ने नगर निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव श्री को एक लिखित शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद महापौर द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण कर गुणवत्ता पूर्वक कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गणेश प्रसाद मसुरहा वार्ड निवासी सुनील कुमार गौतम द्वारा गत दिवस महापौर श्रीमती प्रीति संजीव को एक शिकायत सौंप कर बताया गया था कि मसुरहा वार्ड में 13 लाख रुपए की लागत से कराये जा रहे नाली निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। यहां नाली निर्माण में बेस का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इसके अलावा घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, साथ ही ठेकेदार द्वारा लोगों के घरों की दीवारों को भी नष्ट किया जा रहा है, जिससे लोगों में रोष व्याप्त हो गया है। शिकायत में यह भी बताया गया है कि ठेकेदार द्वारा एक बार में रोड बनाने की बजाय किस्तों में अलग-अलग रोड बनाई जा रही है, जिससे रोड के कम समय में ही उखड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इस बात को लेकर जब गौतम मोहल्ला के लोगों द्वारा आपत्ति उठाई गई तो ठेकेदार के कुछ व्यक्तियों द्वारा उन्हें डराने धमकाने का प्रयास किया गया। जिससे लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। महापौर को शिकायत दिए जाने के बाद उनके द्वारा इस मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों को नाली निर्माण कार्य की जांच करने एवं गुणवत्ता पूर्वक सड़क निर्माण कराए जाने के लिए कहा गया है।बताया जाता है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा नाली निर्माण कार्य को रुकवाकर गुणवत्ता पूर्वक कार्य करने के लिए ठेकेदार को निर्देशित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button