
कोविड में अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दीपावली मनाएंगे। दीपावली का यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास में होगा। इसमें भोपाल सहित आसपास के बच्चे शामिल होंगे।प्रदेश के जिलों में जिला प्रशासन भी कार्यक्रम कर कोविड में पेरेंट्स खो चुके बच्चों के साथ दीपावली मनाएगा।