जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
तिलवारा स्थित कच्चे मकान पर निकला 4 फीट का कोबरा, रसोई कक्ष में फन उठाए तीन घंटे बैठा रहा सांप, दहशत में आया पूरा परिवार

जबलपुर, यशभारत। रसोई कक्ष में तीन घण्टे तक बैठा था चार फीट लंबा कोबरा सांप तिलवारा थानांतर्गत तिलवारा के संविधान चौराहे के समीप रहने वाले झम्मू बंशकार के कच्चे मकान में दोपहर दो बजे रसोई कक्ष में एक चार फीट लंबा कोबरा प्रजाति के सांप को बैठा देख कर परिजनों में दहशत व्याप्त हो गई इसकी सूचना थाना तिलवारा में दी गई जहां से सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को सूचना दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। दुबे के अनुसार पकड़ा गया सांप कोबरा प्रजाति का नाग है और यह बेहद गुस्सैल और जहरीला होता है इसके ज़हर में न्यूरोटाक्सिन पाया जाता है जिसके कारण पीडि़त व्यक्ति का नर्वस सिस्टम जाम हो और मैडिकल उपचार ना मिला तो पीडि़त व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है। फिलहाल सर्प के पकड़े जाने पर सभी ने राहत की सांस ली।








